21.3 C
Bilāspur
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस चार दिन रद्द, यात्री परेशान अधोसंरचना कार्य के नाम पर रेलवे ने बिना विकल्प दिए काटा सफर

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में सीनी और कान्ड्रा सेक्शन के बीच अधोसंरचना कार्य के लिए टीआरटी ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते मई महीने में टाटानगर बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस आठ दिनों तक रद्द रहेगी। 6, 9, 13 और 16 मई को टाटानगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18113 और 7, 10, 14, 17 मई को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18114 रद्द कर दी गई है।रेलवे के इस फैसले से यात्रियों में नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों और विवाह सीजन में ट्रेनों की भारी भीड़ रहती है, ऐसे में बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के ट्रेन रद्द करना आम जनता के साथ अन्याय है। यात्रियों ने मांग की है कि या तो स्पेशल ट्रेन चलाई जाए या फिर टिकट रद्द होने पर पूरा रिफंड और अगली यात्रा की प्राथमिकता दी जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles