Homeहमर बिलासपुरवार्ड क्रमांक 29 में महिला दिवस और रंग पंचमी का उत्सव मातृशक्ति...

वार्ड क्रमांक 29 में महिला दिवस और रंग पंचमी का उत्सव मातृशक्ति व मितानिन बहनों का सम्मान, होली मिलन में दिखा उत्साह

तारबहार क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 29 में रविवार 8 मार्च को शिव परिवार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंग पंचमी का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर वार्ड की महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान वार्ड की सम्माननीय मातृशक्ति एवं मितानिन बहनों का सम्मान किया गया।

आयोजनकर्ताओं ने महिलाओं की समाज और परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके योगदान को याद किया।

इसके साथ ही महिला दिवस के उपलक्ष्य में होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व उत्साह के साथ त्योहार मनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments