34.1 C
Bilāspur
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

तंत्र-मंत्र के फेर में गई जान खुद को घायल करने वाला युवक बना मौत का शिकार, जोंधरा में सनसनी

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में एक सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां तंत्र-मंत्र के चक्कर में खुद को घायल करने वाले युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय चंदन नट के रूप में हुई है, जो भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियों में लिप्त रहता था।घटना वाले दिन वह बाजार से चाकू खरीदकर घर पहुंचा और कुछ देर बाद अपने कमरे में चला गया।

शाम करीब 7 बजे परिजनों ने उसे खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे मामला गंभीर हो गया है।मामले में एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने तंत्र-मंत्र के प्रभाव में खुद को नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वह ऐसा कदम उठा चुका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।साथ ही युवक के व्यवहार और उसकी गतिविधियों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।यह घटना एक बार फिर अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के खतरनाक असर को उजागर करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles