Homeहमर बिलासपुररंगों के संग समरसता का संदेश, सीएम साय होली मिलन में शामिल...

रंगों के संग समरसता का संदेश, सीएम साय होली मिलन में शामिल प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता का दिया संदेश

रायपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व आपसी मतभेद भुलाकर रिश्तों को मजबूत करने और सकारात्मकता अपनाने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और अपनत्व को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments