38.6 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

तखतपुर निरीक्षण में कलेक्टर की सख्ती,DMF फंड से क्षेत्र का होगा विकास, सफाई और विकास के दिए निर्देश, आंदोलन को देखते हुए किया गया निरीक्षण

शनिवार को बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ ने तखतपुर का अचानक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान नगर पालिका सीएमओ को सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त हिदायत दी गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि नागरिकों को सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर और बेहतर तरीके से मिलनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से इन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की। गौरतलब है कि तखतपुर की जर्जर सड़कों को लेकर पिछले दो दिनों से क्षेत्र में भारी आक्रोश और विरोध देखा जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर का यह निरीक्षण लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने बताया कि आज उनके जन्मदिन के अवसर पर कलेक्टर का आगमन उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर द्वारा तखतपुर नगर के विकास के लिए DMF मद से 40 लाख रुपए की घोषणा की गई है, जिसका उपयोग नगर में आधारभूत सुविधाओं के विकास में किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles