बिलासपुर:- तखतपुर थाना क्षेत्र में कृषक पशु की हत्या कर मांस की बिक्री व खरीद-फरोख्त करने वाले 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गौवध करने वाले 2 मुख्य आरोपी और मांस खरीदने वाले अन्य सहयोगी शामिल हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी है।




