जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक सम्पन्न जनहित कार्यों की समीक्षा

बिलासपुर। जिला पंचायत बिलासपुर की सामान्य सभा की बैठक 3 सितंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान कृषि और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आदिवासी विभाग और स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अधिकारियों से विभागवार जानकारी ली गई और चल रहे कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। कई योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई।अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम किया जाए। विशेषकर किसानों और ग्रामीणों को सीधी राहत पहुंचाने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान खाद और बीज की कमी को लेकर गंभीर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान मौसम में किसानों के लिए खाद और बीज का समय पर मिलना बेहद जरूरी है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वितरण की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए ताकि किसानों की फसल प्रभावित न हो। स्वास्थ्य विभाग को लेकर भी बैठक में कई मुद्दे सामने आए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को गंभीर मानते हुए अध्यक्ष ने चिकित्सकों और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि इसका असर गांव-गांव और घर-घर तक दिखना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आम जनता को अभियान से जोड़ा जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles