निगम में शामिल नए वार्ड की हालत दयनीय हैं, नाली पानी जैसे मूलभूत आवश्यकताओं के लिए वार्ड वासी तरस रहे हैं। बिरकोना, मोपका, तीफ़रा सिरगिट्टी जैसे क्षेत्रों में तो पेयजल और नाली समस्या से हाहाकार मचा हुआ है, आउटर के क्षेत्र पहले नगर पंचायत में शामिल थे, जबसे नगर निगम में शामिल किया गया है तो लोगों की आस जागी थी की समस्याओं का जल्द निराकरण हो सकेगा। तिफरा के काली मंदिर के आगे के अंदर की बस्तियों की हालत और खराब है, वार्डवासियों का कहना है कि नालियां बज बजा आ रही है, महीनों से सफाई ना होने से मच्छर गंदगी और बदबू से परेशान है।

इसके लिए कई बार पार्षद, निगम अधिकारी से शिकायत की जांच चुकी है। लेकिन लगता है निगम वार्ड को केवल शामिल करना जानता है, उसके बाद विकास, सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं देता ।वार्डवासियों का कहना है कि निगम को चाहिए कि पेयजल और नाली सड़क की साफ-सफाई की ओर ध्यान दे। हमे भी निगम की सुविधाओं का लाभ मिले।





