32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

तिफरा स्थित इल्युम बार में फिर बवाल, वीडियो वायरल नाबालिगों की एंट्री पर चुप्पी, सिरगिट्टी पुलिस पर गंभीर आरोप

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा स्थित इल्युम बार एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। रविवार देर रात बार में डांस के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। लात-घूंसे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।सूत्रों के अनुसार यह झगड़ा नाबालिगों के बीच हुआ था, जो खुलेआम बार के अंदर मौजूद थे। आरोप है कि इल्युम बार में नाबालिगों की एंट्री कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह यहां आम चलन बन चुका है। बावजूद इसके, पुलिस न तो बार संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है और न ही नाबालिगों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाता है। हर बार मामला रफा-दफा कर नाबालिगों को छोड़ दिया जाता है।घटना की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और चार युवकों के खिलाफ बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तारी दिखाई। लेकिन सवाल यह है कि जब विवाद की जड़ ही नाबालिगों की मौजूदगी है, तो फिर बार संचालक पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की यह कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक सीमित रही।सूत्र बताते हैं कि यदि नाबालिगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाती है, तो सीधे तौर पर इल्युम बार की जवाबदेही तय होगी और बार के लाइसेंस पर भी कार्रवाई करनी पड़ेगी। इसी डर से नाबालिगों को हर बार छोड़ दिया जाता है। जबकि एसएसपी रजनेश सिंह के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इसके बावजूद सिरगिट्टी पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वह किसके दबाव में काम कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles