प्लास्टिक व फिकल स्लज प्रबंधन पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण स्वच्छता को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दिया गया व्यावहारिक मार्गदर्शन

बिलासपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट एवं फिकल स्लज अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना सभाकक्ष में हुए इस प्रशिक्षण में बिलासपुर संभाग के आठ जिलों के जिला समन्वयक, सलाहकार, विकासखंड व क्लस्टर समन्वयक, सरपंच-सचिव और स्व-सहायता समूहों के प्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ ने किया।

कलेक्टर ने प्लास्टिक उपयोग कम करने और कपड़े के थैलों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा का आधार है। उन्होंने फिकल स्लज को गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बताते हुए इसके सुरक्षित और वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।प्रशिक्षण सत्रों में राज्य सलाहकारों ने पीपीटी के माध्यम से प्लास्टिक अपशिष्ट और फिकल स्लज प्रबंधन की तकनीकी व व्यवहारिक जानकारी दी। स्वच्छता के लाभों पर चर्चा के साथ प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। समापन अवसर पर जिला समन्वयक पूनम तिवारी ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए सभी प्रशिक्षकों और सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles