33.3 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो संचालकों पर पुलिस का शिकंजा…

तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल लाइन पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो डीजे संचालकों के साउंड सिस्टम जब्त कर लिए। पुलिस ने एम्पलीफायर, डीजे मिक्सर, 8 साउंड बॉक्स और माजदा वाहन को जब्त किया है। 30 मार्च 2025 की रात, पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान जेल चौक के पास रवि प्रकाश शर्मा, निवासी चांटीडीह रामायण चौक सरकंडा, को माजदा वाहन में तेज आवाज में डीजे बजाते हुए पकड़ा गया। उसके पास डीजे संचालन की कोई अनुमति नहीं थी, जिसके चलते पुलिस ने तत्काल साउंड सिस्टम जब्त कर लिया। इसी तरह, रात 11 बजे नेहरू नगर में जय कुमार मिश्रा अपने घर के बाहर तेज आवाज में साउंड बॉक्स बजा रहा था। बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने पर उसका साउंड सिस्टम भी जब्त कर लिया गया। दोनों डीजे संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
इससे पहले, मस्तूरी में हिंदू नववर्ष के दौरान तेज डीजे की कंपन से एक मकान की छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के मद्देनजर हाईकोर्ट ने प्रदेश में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। बावजूद इसके, पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते बिलासपुर में तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे थे। मस्तूरी में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद बिलासपुर पुलिस जागी और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तेज डीजे पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति तेज ध्वनि में डीजे बजाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles