
सीपत थाना क्षेत्र में सीपत गुड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने चल रहे दूसरे ट्रेलर को जबरदस्त टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेलरों में देखते ही देखते आग लग गई और कुछ ही पलों में वाहन जलने लगे।हादसे के वक्त ड्राइवर और हेल्पर ने तुरंत सतर्कता दिखाई और ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचा ली।यदि वे कुछ देर और रुकते, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा।यह पूरी घटना पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसे देखकर लोग हैरान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा लापरवाही से हुआ या तकनीकी खराबी से।




