
बिलासपुर में वन विभाग की कार्रवाई के बाद तोते की तस्करी में पकड़े गए आरोपी का बुलेट वाहन राजसात किया जाएगा। राज्य उड़नदस्ता और बिलासपुर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने लिंगियाडीह इलाके में दबिश देकर आरोपी साहिल खरे को दो पहिया वाहन सहित गिरफ्तार किया था।कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से दो एलेक्जेंड्राइन पैराकीट तोते बरामद हुए, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-2 में संरक्षित प्रजाति हैं। वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।अब जब्त बुलेट वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसे विभाग ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई का हिस्सा बताया है।




