Homeहमर बिलासपुरक्रिकेट के मैदान पर खेल भावना के साथ सेहत और सौहार्द का...

क्रिकेट के मैदान पर खेल भावना के साथ सेहत और सौहार्द का संदेश

अरुण साव ने शुक्रवार को रायपुर प्रेस क्लब द्वारा सुभाष स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय कुलदीप निगम स्मृति इंटर-प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंचकर पत्रकार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल के मैदान से स्वास्थ्य, समन्वय और सफलता का मंत्र मिलता है।

फाइनल मैच में संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक टीम ने विस्तार न्यूज टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। उप मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों के कप्तानों और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी स्नेह, टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।

अपने संबोधन में श्री साव ने कहा कि खेल व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य, मजबूत संबंध और सामंजस्य की भावना प्रदान करता है, जो जीवन में सफलता की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार क्षेत्र में सक्रिय साथियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है तथा ऐसे आयोजन स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments