
रेलवे स्टेशन पार्किंग विवाद में तोरवा पुलिस की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। आरोप है कि पुलिस ने असली पार्किंग संचालक को छोड़कर स्टैंड के एक कर्मचारी को पकड़कर उसे ही पार्किंग संचालक बताकर कार्रवाई कर दी। बताया जा रहा है कि पार्किंग का ठेका बाहर के लोगों के पास है, जिन्होंने बिलासपुर में पप्पू श्रीवास नामक व्यक्ति को पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी दे रखी है।मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने स्पष्ट रूप से पार्किंग संचालक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कथित तौर पर मामले में खानापूर्ति करते हुए कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।




