राजकीय शोक में भी सजी समाज की एकता, सतनामी समाज यूथ विंग का शपथ समारोह सम्पन्न विनोद कुमार शुक्ल को श्रद्धांजलि के साथ सिम्स ऑडिटोरियम में सादगीपूर्ण आयोजन

सिम्स ऑडिटोरियम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के यूथ विंग का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन के चलते घोषित राजकीय शोक की वजह से कार्यक्रम सादगी के साथ सम्पन्न किया गया।उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम सहित कई विधायक अंतिम संस्कार में शामिल होने के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।कार्यक्रम की शुरुआत में समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर विनोद कुमार शुक्ल को श्रद्धांजलि दी। राजकीय शोक की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों को सीमित रखा गया और पूरे आयोजन में संयम व संवेदना का भाव बना रहा।

मुख्य अतिथियों की अनुपस्थिति के बावजूद मंच पर समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने नेतृत्व संभाला। मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, महापौर पूजा विधानी और पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया और समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।समारोह में बिलासपुर जिले के नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नेताओं ने बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलकर सेवा, समरसता और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। शासन के बड़े चेहरों की गैरमौजूदगी के बावजूद समाज की एकजुटता ने आयोजन को यादगार बना दिया और नई टीम के कंधों पर समाज के उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी सौंप दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles