18 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

तोरवा मोहल्ले में खड़ी स्कूटी में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी…

बिलासपुर तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोरवा मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक खड़ी एक्टिवा स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने पास के एक मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मकान का कुछ हिस्सा जल गया। हालांकि, इस घटना में किसी भी व्यक्ति को जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आसपास के लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, तोरवा मोहल्ले में एक लावारिस एक्टिवा स्कूटी खड़ी थी। रहवासियों ने बताया कि यह स्कूटी काफी देर से वहां खड़ी थी, लेकिन यह किसकी है, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। अचानक अज्ञात कारणों से स्कूटी में आग लग गई, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास के मकानो को भी अपनी चपेट में ले लिया। मकान का कुछ हिस्सा जल गया, हालांकि स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह स्कूटी किसकी थी और इसमें आग लगने की असली वजह क्या थी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी यह स्कूटी वहां नहीं देखी थी, इसलिए संदेह जताया जा रहा है कि यह किसी बाहरी व्यक्ति की हो सकती है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्कूटी के मालिक और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles