33.3 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

दान पेटी चोरी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे मुख्य आरोपी समेत तीन नाबालिग, मंदिर से चोरी कर घुमने-खाने में उड़ाए पैसे

जांजगीर पुलिस की सक्रिय रात्रि गश्त और त्वरित कार्रवाई से सर्वेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। इस मामले में एक मुख्य आरोपी और तीन विधि विरुद्ध संघर्षरत बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना जांजगीर में बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।घटना 26 जुलाई की रात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मंदिर में हुई थी, जहां से दान पेटी में रखे करीब 6-7 हजार रुपये अज्ञात चोरों ने पार कर दिए।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व सीएसपी कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अतुल कश्यप को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी करना और रकम आपस में बांटने की बात कबूल की।आरोपियों ने बताया कि चोरी के पैसों से वे अगले दिन ट्रेन से घोघडधाम दर्शन करने गए, जहां खाने-पीने में रकम खर्च की। पुलिस ने उनके पास से 487 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल बरामद की है। मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles