26.9 C
Bilāspur
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

दृष्टिबाधितों के लिए नई उम्मीद बना इनोवेशन, राज्यपाल ने सराहा तकनीक से सशक्तिकरण का प्रयास

राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में यूनिसेफ के ‘इमेजिन वेंचर’ के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता एवं एलियन इनोवेशन्स हैदराबाद के संस्थापक रवि किरण ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान रवि किरण ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विकसित अपने नवीनतम सहायक उपकरण का प्रदर्शन किया और उसकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उपकरण आधुनिक तकनीक पर आधारित है, जो दृष्टिबाधित लोगों को दैनिक जीवन की गतिविधियों में अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।उन्होंने राज्य में दृष्टिबाधितजनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले आगामी लॉन्च कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को आमंत्रित भी किया। राज्यपाल रमेन डेका ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास दिव्यांगजनों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा मिल रहा है।इस अवसर पर एलियन इनोवेशन्स की प्रमुख हर्षिता भी उपस्थित रहीं। यह पहल सामाजिक सरोकारों और तकनीकी नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles