अभनपुर नगरपालिका के भाजपा पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन, 10 दिन बाद आंदोलन की चेतावनी, सीएमओ द्वारा टैक्स मामले में जारी किए गए जुर्माने के आदेश पर भी जताई नाराजगी

अभनपुर नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने नगर में पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और नगरपालिका कार्यों में पार्षद प्रतिनिधियों के बढ़ते हस्तक्षेप पर गंभीर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि परिषद की बैठकों में निर्वाचित पार्षदों की जगह उनके प्रतिनिधि बैठते हैं, जो पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है और जनप्रतिनिधित्व की मूल भावना को प्रभावित करता है।इस दौरान नगरपालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष रूपनारायण साहू, वार्ड क्रमांक 4 की महिला पार्षद एवं पूर्व पार्षद राजा राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ज्ञापन में हाल ही में सीएमओ द्वारा टैक्स मामले में जारी किए गए जुर्माने के आदेश पर भी नाराजगी जताई गई। पार्षदों का कहना है कि यह निर्णय जनहित में नहीं है और इससे आम नागरिकों पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है।भाजपा पार्षदों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर 10 दिनों के भीतर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles