26.4 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

देवगांव के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर पिकअप वाहन पलटा,पिकअप वाहन में सवार सभी घायल, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सक्ती जिले के डभरा थाना अंतर्गत ग्राम देवगांव का है, जहां देवगांव के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर रात पिकअप वाहन के पलटने से पिकअप वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गये हैं। पिकअप सवार ग्राम सिलियारी कोसीर थाना सारंगढ़ से ग्राम परसाडीह सामाजिक कार्य से आ रहे थे। जहां पिकअप वाहन के ड्राइवर की लापरवाही से देवगांव सड़क के गड्ढे में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, मौके पर पिकअप में सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर डभरा 112 वाहन, 108 एंबुलेंस वाहन पहुंची, जहां पहुंचकर सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लाया गया,जहां पर मरीजों का तत्काल डॉक्टर के द्वारा उपचार कर 12 लोगों को रायगढ़ रेफर किया गया है। डभरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जूटी, देवगांव से घोघरी सड़क मार्ग, कई सालों से सड़क का आधा हिस्सा टूट गया है, इसके बाद भी शासन, प्रशासन द्वारा मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। जिससे लगातार हादसे हो रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles