
नगर निगम क्षेत्र में नए शामिल किए गए वार्ड क्रमांक 42 देवरीखुर्द और वार्ड क्रमांक 43 बूटापारा में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। शनिवार को इन दोनों वार्डों में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन और सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक माननीय श्री दिलीप लहरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नए जुड़े वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है।

इस दौरान वार्ड पार्षद सूर्यकिशोर राज, पार्षद लक्ष्मी यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक भी मौजूद रहे।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से वार्ड के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं सीसी रोड के निर्माण से लोगों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय नागरिकों ने भी विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया और उम्मीद जताई कि आगे भी वार्ड में इसी तरह के विकास कार्य होते रहेंगे।




