Homeहमर बिलासपुररायपुर में आदि परब का रंगारंग आगाज जनजातीय परिधान, कला और परंपराओं...

रायपुर में आदि परब का रंगारंग आगाज जनजातीय परिधान, कला और परंपराओं की दिखी झलक

राजधानी में दो दिवसीय ‘आदि परब’ उत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य जनजातीय आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस उत्सव में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के जनजातीय लोक कलाकार शामिल हो रहे हैं। इस वर्ष आयोजन की थीम परंपरा से पहचान तक रखी गई है।

कार्यक्रम में जनजातीय समाज के युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर प्रस्तुति देकर अपनी संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई। आयोजन स्थल पर जनजातीय खान-पान, वेशभूषा, चित्रकला और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। साथ ही जनजातीय शिल्प हाट में वनोपज और पारंपरिक उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं। समापन समारोह 14 मार्च को आयोजित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments