26.2 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

देह व्यापार की आशंका पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई एक साथ कई स्पा सेंटरों में सघन जांच, संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने मंगलवार को शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों में एक साथ सघन जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य स्पा के नाम पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों, विशेषकर देह व्यापार, पर रोक लगाना था। जांच के दौरान किसी भी स्पा में संदिग्ध गतिविधि संचालित होना नहीं पाया गया।अभियान में एएसपी शहर राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, डीएसपी रस्मित कौर चावला, डीएसपी भारती मरकाम, डीएसपी अनीता मिंज और अन्य पुलिस स्टाफ शामिल रहे। पुलिस टीमों ने थाना तारबाहर क्षेत्र के द एलिमेंट स्पा बांसीवाल बिल्डिंग, सनराइज स्पा व्यापार विहार, खुशी स्पा नारायण प्लाज़ा और थाना सरकंडा क्षेत्र के ईवा स्पा में जांच की।जांच के दौरान सभी स्पा सेंटरों के कर्मचारियों के पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) चेक किए गए, जिसमें सभी भारतीय पाए गए। पुलिस ने स्पा संचालकों और कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे किसी भी संदिग्ध या अवैध कार्य में शामिल न हों और यदि किसी तरह की ऐसी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी स्पा संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों और आने वाले ग्राहकों की पूरी जानकारी रखें। पुलिस ने साफ किया है कि भविष्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles