
सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुंगेली नाका चौक क्षेत्र में दबिश देकर शैलेश कुमार कश्यप निवासी तिफरा को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सट्टा-पट्टी और नगद राशि बरामद की गई। उसके खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।जांच में पता चला कि आरोपी अन्य लोगों के साथ मिलकर सट्टा गतिविधियों में शामिल था। पुलिस ने बताया कि इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और भविष्य में ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।


