
मीडिया से बातचीत में किन्नर समुदाय की प्रमुख राजा किन्नर ने बताया कि घटना तब हुई, जब तालापारा निवासी मन्नत किन्नर और उसके सहयोगी सुजान खान ने उनके सहयोगी को छठ घाट ले जाकर मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सहयोगी को बुरी तरह घायल कर दिया गया, उसके बाल तक काट दिए गए, और जान से मारने की धमकी दी गई।राजा किन्नर ने बताया कि घटना के दौरान शेजल किन्नर उनकी गाड़ी मांगने आई थी। उसी समय मन्नत और सुजान ने यह हमला किया। राजा किन्नर ने चेतावनी दी कि अगर शेजल किन्नर को कुछ भी होता है, तो इसके लिए मन्नत और सुजान पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।इस घटना के बाद राजा किन्नर और उनके समर्थकों ने थाना तोरवा पहुंचकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।शहर में किन्नर गुटों के बीच बढ़ते तनाव ने स्थानीय निवासियों को भी चिंतित कर दिया है। लोग प्रशासन से शांति बनाए रखने और ऐसे विवादों को सुलझाने की अपील कर रहे हैं।




