
जांजगीर जिला के पामगढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत राहौद में दोपहर किसान से ढाई लाख रुपए की लूट हुई है। बाइक सवार दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चोरों तरफ नाकेबंदी कर दी है। किसान पामगढ़ से धान का पैसा निकाल कर घर जा रहा था, इसी दौरान किसान के पास रखी ढाई लाख रुपए को पल्सर सवार दो युवकों ने लुटते हुए फरार हो गए। किसान ने इसकी सूचना तत्काल राहौद पुलिस चौकी में दी। इसके बाद हरकत में पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरा को चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में पल्सर सवार दो युवकों की फुटेज सामने आई है। इसके बाद चारों ओर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। और आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।




