
रविवार को नगर साहू संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस बार संघ के चुनाव के लिए कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन आपसी सहमति के माध्यम से निर्विरोध चुनाव संपन्न कराया गया। इस प्रक्रिया में पवन साहू को नगर साहू संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी श्याम साहू को सौंपी गई है। इसके अलावा युवा प्रकोष्ठ, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री और सह मंत्री के पदों पर भी निर्विरोध रूप से पदाधिकारी चुने गए।चुनाव प्रक्रिया साहू संघ के संरक्षक काशी साहू और प्रदेश पदाधिकारी डॉ. तिलक राम साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को इस मौके पर बधाई दी गई। अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नगर में साहू समाज को संगठित कर उसका विस्तार करना होगा ताकि समाज को नई दिशा मिल सके।वहीं, संरक्षक काशी साहू और डॉ. तिलक राम साहू ने भी साहू समाज के उत्थान और विस्तार को लेकर अपने विचार रखे। महिला प्रकोष्ठ की नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने कहा कि वे समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। इस अवसर पर साहू समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।




