राजनांदगांव के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के नामांकन के समय विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत जांजगीर चंपा के प्रत्याशी शिव लहरिया और अन्य नेता भी शामिल थे, एक वक्तव्य में पूर्व सांसद डॉक्टर चरण दास महंत ने भाषा में रोचकता लाने और ध्यान आकृष्ट करने के लिए छत्तीसगढ़ी में यह कहा कि, मोदी को रोकने के लिए एक ऐसा मजबूत व्यक्ति चाहिए जो लाठी लेकर उसका सर फोड़ सके, उसकी आंखों में इतना झांके की परेशान होकर चीन की तरफ चल जाए। अपनी बातों को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो वर्तमान में वहां से प्रत्याशी है उनमें ऐसा सामर्थ्य है, वे अपने लोकसभा क्षेत्र का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। और एक मजबूत लाठी लेकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।
उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी को सख्त आपत्ति हुई और उन्होंने इस बयान को हिंसक और नफरत फैलाने वाला करार दिया, इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन पुतला दहन आदि किया गया और पार्टी के पदाधिकारी ने निर्णय लिया कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और चुनाव आयोग को शिकायत कर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर चरण दास महंत के बयान की सख्त आलोचना की।




