33.2 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

नवरात्रि पर्व पर बिलासपुर यातायात पुलिस ने जारी की विशेष गाइडलाइन

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश में यातायात पुलिस बिलासपुर ने नवरात्रि पर्व, दुर्गा उत्सव, गरबा उत्सव, विजयदशमी एवं रावण दहन जैसे आयोजनों को ध्यान में रखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था बनाई है। शहर में स्थापित सभी दुर्गा पंडाल और आयोजन स्थलों तक सुगमता से पहुंचने के लिए विस्तृत रूट प्लान साझा किया गया है। शाम 5:30 बजे से रात 11:00 बजे तक आयोजन स्थलों पर भीड़ की स्थिति में डायवर्सन एवं नो-एंट्री लागू की जा सकती है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को बाधित न करें। गोड़पारा स्थित न्यू रिवर व्यू, शहर के बीचोंबीच होने के कारण यातायात पुलिस ने चारों दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हांकित किए हैं। क्षेत्र में शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक चार पहिया और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं, सिम्स अस्पताल के आसपास किसी भी प्रकार से वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध रहेगा ताकि आपातकालीन सेवाओं पर असर न पड़े। इसी तरह साइंस कॉलेज में आयोजित जलसा गरबा एवं डांडिया उत्सव के लिए खेल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, पंखिड़ा गरबा उत्सव हेतु बोदरी रोड, जीवन विहार कॉलोनी और सीपीआई परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। महाराणा प्रताप चौक स्थित गरबा उत्सव के दौरान वाहनों को सीधे ग्राउंड के भीतर ही पार्क किया जाएगा, मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। रतनपुर महामाया दर्शन के लिए वीआईपी पार्किंग हेलीपैड परिसर में और आम नागरिकों की पार्किंग तालाब व भैरव बाबा मंदिर के पास तय की गई है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आयोजन स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles