31.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

नवरात्र पर बिलासपुर पुलिस सतर्क, हथियार बन रहे कड़े जब्त कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में सैकड़ों कड़े जब्त, CSP ने खुद किया नेतृत्व

नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी सिलसिले में कोतवाली पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया और कई युवकों से भारी-भरकम कड़े जब्त किए।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये कड़े केवल फैशन या धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि झगड़ों और मारपीट की घटनाओं में हथियार की तरह इस्तेमाल किए जाते हैं। त्योहार के दौरान इनसे माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बरती।कोतवाली CSP गगन कुमार ने खुद अभियान का नेतृत्व करते हुए सैकड़ों से अधिक कड़े जब्त किए।जांच के दौरान संदिग्ध युवकों को रोककर उनसे कड़े उतारवाए गए और सभी पर निगरानी रखी जा रही है।नवरात्र को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि पर्व पूरी तरह शांति और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles