नवरात्रि में यात्री सुरक्षा को लेकर जीआरपी की कड़ी बैठक ,रायपुर में थर्ड जेंडर आतंक और सिंडिकेट गतिविधियों पर भी चर्चा

प्रदेश में नवरात्रि के पर्व को देखते हुए राजधानी रायपुर में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना था।रायपुर रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई बैठक में 10 अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें थर्ड जेंडर से जुड़े बढ़ते आतंक के मामलों, लूटपाट, चोरी और मारपीट जैसी घटनाओं में तत्काल FIR दर्ज करने और जांच तेज करने पर जोर दिया गया।पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार किया गया। साथ ही गांजा तस्करी रोकने और सिंडिकेट पर शिकंजा कसने के कदम भी शामिल किए गए।गौरतलब है कि नवरात्रि के पर्व के दौरान प्रदेश भर से बड़ी संख्या में यात्री रेल यात्रा करते हैं। इन्हीं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने मिलकर कई अहम निर्णय लिए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से मनाया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles