
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नववर्ष के अवसर पर पुलिस विभाग में पदोन्नति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए विजय केसरिया, सुरेंद्र सिंह एवं जगदेव साहू के कंधे पर दो स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नत उप निरीक्षक विजय केसरिया थाना सिटी कोतवाली, सुरेंद्र सिंह थाना लवन तथा जगदेव साहू थाना हथबंद में पदस्थ हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




