बलौदाबाजार में हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन कैबिनेट मंत्रियों ने झंडा दिखाकर रैली को किया रवाना

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत बलौदाबाजार में यातायात जागरूकता हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं श्री टंकराम वर्मा ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का वितरण किया।

इस दौरान मंत्रियों ने सड़क दुर्घटनाओं में सिर की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने को अनिवार्य बताते हुए आमजनों से यातायात नियमों के पालन की अपील की।रैली के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सुरक्षित और सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए जनसहयोग बेहद जरूरी है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles