37.2 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

नव वर्ष में बिलासपुर को बड़ी सौगात अत्याधुनिक मीटर टेस्टिंग लैब से उपभोक्ताओं को राहत

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने नव वर्ष 2026 पर बिलासपुर को अत्याधुनिक मीटर टेस्टिंग लैब की सौगात दी है। तिफरा स्थित कार्यालय परिसर में स्थापित इस लैब के शुरू होने से अब विद्युत उपभोक्ताओं को मीटर खराबी और गलत बिलिंग जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी।अब तक मीटर जांच के लिए उपभोक्ताओं के मीटर भिलाई स्थित लैब भेजे जाते थे, जिससे प्रक्रिया में काफी समय लगता था और विवाद की स्थिति बनती थी।

नई लैब के शुरू होने से बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जीपीएम, रायगढ़, जांजगीर, सक्ती, सरगुजा संभाग सहित कई जिलों के उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और वे स्वयं उपस्थित होकर मीटर की जांच करा सकेंगे।बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने बताया कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस सेंट्रल टेस्टिंग लैब में पुराने और नए स्मार्ट मीटर की जांच की जाएगी। यहां ऑटोमेटिक टेम्पर मशीन से 84 प्रकार की छेड़छाड़ की पहचान संभव होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को सही रीडिंग व सही बिलिंग सुनिश्चित हो सकेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles