नव वर्ष 2026 पर रतनपुर गुलजार ,मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर उमड़ा जनसैलाब

बिलासपुर जिले का धार्मिक और पर्यटन नगरी रतनपुर नव वर्ष 2026 के आगमन पर पूरी तरह गुलजार नजर आया। मंदिरों के साथ-साथ खारंग जलाशय और खुटाघाट बांध पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां मेले जैसा माहौल देखने को मिला।नए साल के स्वागत को लेकर रतनपुर में चारों ओर उत्साह और आनंद का माहौल रहा। आदिशक्ति मां महामाया देवी के मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने नव वर्ष के पहले दिन माता के दर्शन कर अपने जीवन को सुख-समृद्ध बनाने का आशीर्वाद लिया। वहीं खुटाघाट बांध और खारंग जलाशय पर्यटकों की भीड़ से विशाल मेले में तब्दील नजर आया।नव वर्ष 2026 के पहले दिन खुटाघाट क्षेत्र का नजारा बेहद मनोहारी रहा। हरियाली से ढके पहाड़, जलाशय का शांत दृश्य और चिड़ियों की चहचहाहट के बीच पर्यटक समूहों में पहुंचकर पिकनिक मनाते दिखे। लोग एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए हंसी-ठिठोली करते नजर आए।स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए पर्यटकों ने समूहों में बैठकर पिकनिक और किटी पार्टी का आनंद लिया। खुटाघाट में बोटिंग और स्पीड बोट की सुविधा ने पर्यटकों को खासा आकर्षित किया, जहां रोमांच के साथ नए साल की खुशियों को दोगुना किया गया। कुल मिलाकर रतनपुर में नव वर्ष का पहला दिन आस्था, पर्यटन और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles