26.9 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

नशा मुक्ति की अलख, अमोरा में पुलिस का बड़ा अभियान SP विजय कुमार पाण्डेय की मौजूदगी में बनी 200 सदस्यीय महिला कमांडो टीम

जांजगीर-चांपा जिले में नशा मुक्ति को लेकर पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान लगातार असर दिखा रहा है। इसी कड़ी में 17 जनवरी 2026 को थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम अमोरा में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के मुख्य आतिथ्य में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सामाजिक पुलिसिंग का सशक्त उदाहरण बताया गया।इस अवसर पर ग्राम अमोरा में 200 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने महिला कमांडो को टोपी और सीटी वितरित कर उन्हें नशा, जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी। SP ने कहा कि सही शिक्षा और संस्कार मिलने पर व्यक्ति कभी अपराध की राह नहीं अपनाता।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार किया गया महिला कमांडो गीत महिला कमांडो को समर्पित किया गया।

गीत के माध्यम से नशापान के दुष्प्रभाव, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य हानि और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक असर को सरल शब्दों में प्रस्तुत किया गया, जिसे महिला कमांडो गांव में गाते हुए जागरूकता फैलाएंगी।जांजगीर-चांपा पुलिस ने आमजन से अपील की कि अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है और इससे समाज में अनेक समस्याएं जन्म लेती हैं। नागरिक ऐसे अपराधों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और पुलिस का सहयोग करें। कार्यक्रम में SDPO अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles