हमने आपसी सहमति से अपने मूल धर्म में लौटने का फैसला लिया है यही हमारी पहचान है। यह लोगों की स्वेच्छा से की गई घर-वापसी है, हम सभी शांति और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।

कांकेर जिले के पीढापाल क्षेत्र के 200 से अधिक ग्रामीणों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि यह सभी ग्रामीण लंबे समय से धर्मांतरण को लेकर चल रहे विवादों के बीच अपने पारंपरिक रीति–रिवाजों और मूल आस्था की ओर लौटे हैं। जिले में धर्मांतरण के खिलाफ चल रही मुहिम का अब असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एक कार्यक्रम के दौरान मूल धर्म में वापसी का निर्णय लिया। इस मौके पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने पूर्वजों की परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़कर रहना चाहते हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।गौरतलब है कि कांकेर जिले में बीते कुछ समय से धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की घर-वापसी को एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles