
सरगुजा में नशीले इंजेक्शन के सौदागरों पर आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है… थाना लखनपुर के जमगला निवासी कुख्यात इंजेक्शन सप्लायर प्रीतम को टीम ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी। रात करीब 10 बजे, मुखबिर से सूचना मिली कि जमगला तालापारा निवासी प्रीतम कुमार रवि घर पर ही नशीला इंजेक्शन छुपाकर बेच रहा है सूचना मिलते ही उड़नदस्ता टीम ने दबिश दी घर की तलाशी में एक बड़े ट्रक के अल्युमिनियम बॉडी के भीतर गर्म कपड़ों में छुपाकर रखे गए थैले से 94 नग REXOGESIC इंजेक्शन और 81 नग AVIL इंजेक्शन बरामद किए गए।आरोपी प्रीतम को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(C) के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजने का आदेश मिला।




