34.1 C
Bilāspur
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

नाला निर्माण और सफाई व्यवस्था का महापौर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश, पार्षदों से भी सहयोग की अपील

जोन क्रमांक 6 के तोरवा क्षेत्र अंतर्गत टिकरापारा, जगमल चौक और दयालबंद में चल रहे नाला निर्माण कार्य एवं सफाई व्यवस्था का महापौर द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि समय पर और सही तरीके से कार्य पूर्ण हो सके।निरीक्षण के दौरान महापौर ने वार्ड में चल रहे विभिन्न कार्यों को लेकर निगम अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने क्षेत्र के पार्षदों से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने वार्ड में चल रहे कार्यों पर नजर बनाए रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर तुरंत अवगत कराएं।इसके अलावा महापौर ने सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। जहां-जहां गंदगी पाई गई, वहां तत्काल सफाई कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles