
बिलासपुर की हर क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण को देखकर निगम इस पर सख्ती बरत रही है और शहर के हर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी है। शहर के हर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के ऊपर नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्यवाही चल रही है। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित करने वाले गुमटी ठेलो पर भी निगम के अतिक्रमण दस्ते लगातार कार्यवाही करते नजर आ रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के आदेश पर शहर के हर क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके फल स्वरुप ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही कई ऐसी शासकीय भूमि जिस पर कब्जा धारी ने सालों से कब्जा कर रखा था। उसे भी खाली करवाया जा रहा है। निगम आयुक्त अमित कुमार का कहना है कि शहर में जहां भी शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है।

जांच कर उन पर कार्यवाही जारी है ऐसे कई क्षेत्र को कब्जा मुक्त भी किया गया है और लगातार इस पर कार्यवाही की जाएगी और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित करने वाले छोटे दुकानों पर भी कार्यवाही की जा रही है।




