जिन लोगों के जन्मजात या दुर्घटना में पैर कट गए हो या जो विकलांग हैं उन्हें निशुल्क कृत्रिम पैर लगाया जा रहा हैं। प्रत्ययारोपण शिविर का पांच दिवसीय शुभारंभ गुरुवार को किया गया ,रोटरी क्लब लायंस क्लब ऑफ़ बिलासपुर और अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर में लगभग 122 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया ,शिविर का लक्ष्य 100 लोगों को पैर प्रत्यारोपण करने का है, वही बाकी लोगों का भी नाप लेकर उन्हें पैर लगाने की घोषणा की गई। कृत्रिम पैर आधुनिक तकनीक से बनाए गए हैं जिसे लगाने के बाद हितग्राही फुटबॉल खेल सकता है, सीढ़ी चढ़ सकता है , पालथी मारकर बैठ सकता है साथ ही पहाड़ में चढ़ने खेत में काम करने जैसे कठिन काम भी कर सकता है। शिविर का शुभारंभ गुरुवार को बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला की अध्यक्षता में हुई । इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब लायंस क्लब और अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के इस पुनीत कार्य की सराहना की है।

गौरतलब है कि कृत्रिम पैर का बाजार में 25 से 30 हजार रुपए मूल्य है जो यहां निशुल्क लगाया जा रहा है ,पांच दिवसीय शिविर के पहले दिन जांच कर उनका नाप लिया गया और उनके बाद कृत्रिम पैर वितरण किया जाएगा, शिविर में बताया गया कि जिसके घुटने से ऊपर या नीचे पैर कट गया हो उन्हें कृत्रिम पैर का प्रत्यारोपण किया जा रहा है, ताकि वे समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सके ।शिविर में बताया गया कि रोटरी क्लब का यह 18वा कैंप है इससे पहले 17 कैंप भारत के अलग-अलग राज्यों में किया गया है। अब तक क्लब द्वारा 1700 से अधिक लोगों को कृत्रिम पैर लगाया जा चुका हैं ,और वही रोटरी क्लब द्वारा 5000 पैर लगाने का लक्ष्य रखा गया है ।





