29.1 C
Bilāspur
Saturday, March 7, 2026
spot_img

नीट परीक्षा में अव्यवस्थाओं की भरमार, न पार्किंग न पानी का इंतजाम गर्मी से बेहाल अभ्यर्थी और परिजन, प्रशासनिक लापरवाही से परीक्षार्थी हुए परेशान

बिलासपुर में रविवार को आयोजित नीट परीक्षा के दौरान भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। परीक्षा केंद्रों में पहुंचने वाले परीक्षार्थियों और उनके परिजनों के लिए न तो समुचित पार्किंग व्यवस्था थी, न ही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल की कोई सुविधा। सबसे ज्यादा बदइंतजामी रेल क्षेत्र सहित कुछ प्रमुख परीक्षा केंद्रों के बाहर नजर आई।कई अभ्यर्थी और उनके परिजन केंद्रों के बाहर खड़े-खड़े पसीने से तरबतर होते रहे और प्यास से बेहाल रहे, लेकिन पीने तक का पानी मुहैया नहीं कराया गया। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड और किताबों को पंखा बनाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते दिखे।पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण परीक्षार्थियों और उनके स्वजनों को सड़क किनारे या बीच सड़क पर ही अपने वाहन खड़े करने पड़े। इससे कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।स्थिति यह रही कि रेल मंडल क्षेत्र सहित कई केंद्रों पर जाम की समस्या लगातार बनी रही, लेकिन न पुलिस प्रशासन ने स्थिति संभाली और न ही जिला प्रशासन ने कोई सक्रियता दिखाई। कुल मिलाकर प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा परीक्षार्थियों और आम नागरिकों को भुगतना पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles