धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर दो पक्षों में विवाद पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

कुंदरा पारा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मोहितराम खांडे ने आरोप लगाया है कि उनके रिश्तेदार तोमन खांडे उन पर और उनके परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे।विरोध करने पर बाहर से लोगों को बुलाकर मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है।शुक्रवार को पीड़ित परिवार की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा की मांग करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।उनका कहना है कि पिछले करीब 12 दिनों से डर के कारण वे अपने घर वापस नहीं जा पा रहे हैं।

मोहितराम खांडे का आरोप है कि तोमन खांडे के घर में हर रविवार पादरी को बुलाकर धर्म प्रचार किया जाता है और आसपास के लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया था, जिसमें मारपीट और ईंट-पत्थर चलने की घटना हुई। पीड़ित पक्ष ने उस घटना का वीडियो होने का भी दावा किया है।वहीं तोमन खांडे ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।उनका आरोप है कि मोहितराम और उनके परिजनों ने ही उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और नगदी व जेवर भी गायब हो गए।एएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles