31.9 C
Bilāspur
Sunday, February 22, 2026
spot_img

नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार तीन साल से बदल रहा था ठिकाना, नकद व मोबाइल बरामद

बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना हिर्री में दर्ज अपराध 420 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राजा भैया लहरे निवासी छेड़ोलिया, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 से गुम इंसान प्रकरण भी दर्ज था और वह लगातार ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रार्थी से ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से 17.65 लाख रुपये तथा नकद 7.35 लाख रुपये लेकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। जांच के दौरान 75 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल जब्त किया गया। 20 फरवरी 2026 को गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles