28.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

न्यायधानी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता, 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, डीपी विप्र महाविद्यालय में दो दिवसीय आयोजन, निष्पक्ष मुकाबलों पर जोर

न्यायधानी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन डीपी वेपर महाविद्यालय में किया जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता राज्य स्तर की है, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए लगभग 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन अलग–अलग आयु एवं भार वर्गों में किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को समान अवसर मिल सके और निष्पक्ष मुकाबले संपन्न कराए जा सकें।आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कराटे खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार कर सकें।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए रेफरी एवं निर्णायकों की विशेष टीम नियुक्त की गई है, ताकि मुकाबले पूरी पारदर्शिता और खेल भावना के साथ कराए जा सकें।प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिभागियों का मानना है कि इस तरह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं न केवल अनुभव बढ़ाती हैं, बल्कि खेल में तकनीकी सुधार और आत्मविश्वास भी प्रदान करती हैं। आयोजकों ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से कराटे जैसे खेलों को बढ़ावा मिलता है और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles