39.2 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

न्यू ईयर से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडीएमए ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ इवेंट ऑर्गेनाइज़र समेत 5 गिरफ्तार, नागपुर तक जुड़े तार

नया साल आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। जश्न की तैयारियों के बीच नशे के सौदागर सक्रिय हो गए थे, लेकिन रायपुर पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। न्यू ईयर ईव से पहले एमडीएमए ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र स्थित वरण अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी कर एमडीएमए ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक इवेंट ऑर्गेनाइज़र, नागपुर का ड्रग्स तस्कर और एक विधि के साथ संघर्षरत बालिका भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य तस्कर शुभम राजूधावड़े नागपुर, महाराष्ट्र का निवासी है, जबकि रायपुर में ड्रग्स का मुख्य सप्लायर पराग बरछा उर्फ रघु बताया गया है, जिसका सहयोगी अमन शर्मा भी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की 10 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, नगद राशि और घटना में प्रयुक्त 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, जिससे ड्रग्स खरीदने वालों और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। इस मामले में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई ऑपरेशन निश्चय के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नए साल के जश्न में नशे की कोई जगह नहीं होगी। फिलहाल सिंडिकेट से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles