शीतकालीन छुट्टियों में ट्रेनों में भीड़, कई ट्रेनों में नो बर्थ की स्थिति लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ी, यात्री परेशान

शीतकालीन छुट्टियों की शुरुआत के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी बढ़ गई है, वहीं कई ट्रेनों में नो बर्थ जैसी स्थिति बन गई है। खासकर छात्र, कर्मचारी और परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर रेलवे मंडल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। स्टेशन परिसरों में यात्रियों की लंबी कतारें और पूछताछ काउंटरों पर भीड़ साफ नजर आ रही है।छुट्टियों के चलते घर जाने वाले छात्र, अवकाश पर निकले कर्मचारी और पारिवारिक यात्राओं के कारण अचानक यात्री संख्या में इजाफा हुआ है। कई यात्रियों को मजबूरी में वेटिंग टिकट पर ही यात्रा की योजना बनानी पड़ रही है, जबकि कुछ को यात्रा टालनी पड़ रही है।इसको लेकर यात्रियों के अलावा रेलवे परिक्षेत्र में अपना बचपन गुजार चुके लोगों का वरिष्ठजनो का शासन के अलावा रेलवे के ऊपर जमकर ठीकरा फुट रहा है।

क्या कहते है स्थानीय निवासी सुनिए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। इस संबंध में बिलासपुर रेलवे मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं और मांग के अनुसार व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि शीतकालीन छुट्टियों के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रेलवे लगातार मांग का आकलन कर रहा है और जहां जरूरत होगी, वहां स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले टिकट की स्थिति अवश्य जांच लें और केवल कन्फर्म टिकट पर ही सफर करें। आने वाले दिनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से और भी राहत भरे कदम उठाए जाने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles