37.8 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

पचरी घाट बराज पर चाकूबाजी, युवक की हत्या से मचा हंगामा डेढ़ घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पुराने विवाद में गई जान

बिलासपुर में एक बार फिर आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। हैप्पी स्ट्रीट के पास पचरी घाट बराज पर शुक्रवार शाम चाकूबाजी की वारदात में एक युवक की हत्या कर दी गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि पुलिस ने महज डेढ़ घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की है, जब पचरी घाट बराज के ऊपर बने गर्डर पर बैठे युवक पर अचानक हमला कर दिया गया। मृतक की पहचान हटरी चौक निवासी सानू उर्फ अमन हुसैन के रूप में हुई है।

अमन कोतवाली थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश था और एक सप्ताह पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था।पुलिस के अनुसार, साल 2021 में अमन ने विकास तिवारी पर चाकू से हमला किया था, जिसका मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। उसी केस में समझौते को लेकर अमन लगातार विकास पर दबाव बना रहा था।

इसी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम विकास तिवारी अपने एक साथी के साथ बराज पहुंचा, जहां विवाद बढ़ गया।गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने अमन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अमन की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गंभीर हालत में अमन को सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित परिजन और मोहल्लेवासी सिटी कोतवाली पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया।

हालात बिगड़ते देख वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और देर रात लोगों को समझाइश देकर शांत कराया गया। वहीं सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल की जांच कर खून के धब्बों के बीच से गांजा पीने की चिलम और एक चश्मा बरामद किया। अंधेरा होने के कारण टॉर्च की रोशनी में साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles