धान नहीं बिकने से परेशान किसान टावर पर चढ़ा, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा ,प्रशासन मौके पर मौजूद, धान बिकने की मांग पर अड़ा किसान

जांजगीर-चांपा जिले के कसौदी गांव में धान नहीं बिकने से परेशान किसान अनिल कुमार ने निर्माणाधीन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। किसान बीते चार घंटे से टावर पर चढ़ा हुआ है और जब तक उसका धान नहीं बिकता, तब तक नीचे न उतरने की जिद पर अड़ा हुआ है।बताया जा रहा है कि किसान अनिल कुमार पर लगभग डेढ़ लाख रुपये का बाहरी कर्ज है। उसके पास करीब तीन एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें से एक हिस्से का धान बिक चुका है, जबकि दूसरे हिस्से का टोकन अब तक नहीं कट पाया है। कई दिनों से दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी समाधान नहीं मिलने से किसान मानसिक रूप से परेशान था।घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, पटवारी, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।अधिकारियों ने मोबाइल के माध्यम से टावर पर मौजूद किसान से बातचीत कर उसे समझाइश दी और टोकन कटने तथा धान बिकवाने का भरोसा दिलाया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़ा हुआ है।धान खरीदी का आज अंतिम दिन होने के बावजूद जिले में कई किसानों का धान अब तक नहीं बिक पाया है। इस घटना ने धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और कर्ज में डूबे किसानों की बढ़ती परेशानी को उजागर किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles